अलीगंज : अंचलाधिकारी ने पूर्व BEO के जमीन पर गाड़ा बोर्ड, जानिए क्या है मामला - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 22 जनवरी 2020

अलीगंज : अंचलाधिकारी ने पूर्व BEO के जमीन पर गाड़ा बोर्ड, जानिए क्या है मामला



अलीगंज (चन्द्र शेखर सिंह) :-


चन्द्रदीप थाना क्षेत्र के सहोङा गाँव में तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बाराहाट जिला बाँका भागलपुर में पदस्थापित कमलेश्वरी चौधरी पासी के चल व अचल सपंति जब्त करने का विजिलेंस कोर्ट जिलाधिकारी जमुई दिया था, उसी आलोक में बुधवार को अंचलाधिकारी रंधीर प्रसाद  व चन्द्रदीप के थानाध्यक्ष सुनील कुमार की मौजूदगी में सहोङा गाँव में तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कमलेश्वरी की जमीन रकवा 12 डी. पर आदेशानुसार जिला दण्डाधिकारी जमुई का बोर्ड लगा बिहार सरकार के कब्जे में है, यह दर्शाया गया ताकि यह जमीन कोई खरीदने से पहले जिलाधिकारी का आदेश लेना होगा। बता दें, इनके खिलाफ बिजलेंश ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। सन 1998 ई. में बरहट प्रखंड में बीईओ के पद कार्यरत थे।

Post Top Ad -