बरहट : मानव श्रृंखला के सफलता को लेकर बैठक आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

बरहट : मानव श्रृंखला के सफलता को लेकर बैठक आयोजित

बरहट(जमुई)/ न्यूज़ डेस्क 】:-

प्रखंड परिसर में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेस कुमार की अध्यक्षता में मानव श्रृंखला को लेकर बैठक आयोजित की गई। इस बैठक के मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त अरुण कुमार ठाकुर थे। मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त अरुण कुमार ठाकुर के समक्ष बैठक में उपस्थित जीविका, आंगनबाड़ी सेविका, एएनएम, आशा के साथ अन्य कर्मियों ने मानव श्रृंखला को सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते उपविकास आयुक्त अरुण कुमार ठाकुर ने कहा कि जल जीवन हरियाली के बिना जीवन अधूरा है,हमलोगों को आगामी 19 जनवरी को होने वाले मानव श्रृंखला में एकजुट हो कर ऐतिहासिक बनाने का काम करेंगें।हमें अपने घर के आसपास के लोगों को मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए प्रेरित करना जरूरी हैं।इससे जल जीवन हरियाली के प्रति जागरूकता आयेगी।स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन जीने के लिए जल जीवन-हरियाली बहुत ही जरूरी हैं। डीडीसी ने उपस्थित लोगों को भी मानव श्रृंखला को सफल बनाने के लिए सुझाव को भी बखूबी से समझा।बैठक को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि रुट चाट के अनुसार मानव  श्रृंखला के दिन 10 बजे सभी लोगों को घर से निकल कर मानव  श्रृंखला को सफल बनाना है। बाल विवाह,शराब मुक्त उठे आवाज को बुलंद करने हेतु हमें 19 जनवरी को हाथ से हाथ मिलाना है। जल जीवन-हरियाली के बिना हम सुखमय जीवन नहीं जी सकते हैं, इन्हें संभालना हमलोगों की पहली  प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर 19 जनवरी को हाथ से हाथ मिलाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाना ही पहली प्राथमिकता है।

मौके पर बरहट के अंचलाधिकारी रणधीर प्रसाद, जीविका के मनोरंजन कुमार, लखैय मुखिया प्रतिनिधि रवि यादव, डाढा मुखिया मालती देवी, कटौना मुखिया उपेंद्र मंडल, मलयपुर मुखिया अर्चना सिंह, गुगुलडीह मुखिया देवेंद्र मंडल, जमुई जिला डीलर संघ के उपाध्यक्ष शशि यादव, डीलर मनोज कुमार सिंह, अभिषेक कुमार राव, बिपिन कुमार सहित प्रखंड के सभी शिक्षक, अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post Top Ad -