(न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा) :-
गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड-6 के सचिव रत्नेश्वर राजहंस ने अपने पद का त्याग शनिवार को कर दिया। श्री राजहंस ने अपना त्याग पत्र प्रखंड विकास पदाधिकारी कों सौंपा। उन्होंने त्याग पत्र में जिक्र किया है कि विषम परिस्थिति में वो अपने पद का त्याग कर इस्तीफा दे रहे हैं।
त्यागपत्र की प्रतिलिपि प्रखंड विकास पदाधिकारी के अलावे ग्राम पंचायत राज कोल्हुआ के मुखिया एवं पंचायत सचिव को भी प्रेषित की गई है। विषम परिस्थिति में बीडीओ को त्याग पत्र सौंपे जाने के कारणों की पुष्टि स्थानीय स्तर पर फिलहाल नहीं हो सकी है।