अलीगंज : जरूरतमंदों के बीच हुआ 200 कम्बल का वितरण, ठंड से मिली राहत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 4 January 2020

अलीगंज : जरूरतमंदों के बीच हुआ 200 कम्बल का वितरण, ठंड से मिली राहत


अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-

प्रखंड के अवगीला-चौरासा पंचायत सरकार भवन में शनिवार को पूर्व प्रमुख मो मकसूद आलम उर्फ शेख हजारी के द्वारा पंचायत के मुखिया अंजुम निशा के सौजन्य से पंचायत के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदो के बीच दो सौ कंबल का वितरण किया गया।


 कंबल वितरण इस्लामनगर अलीगंज के पूर्व प्रखंड प्रमुख सह मुखिया प्रतिनिधि मो. मकसूद आलम उर्फ शेख हजारी के द्वारा 200 गरीबों को कंबल मुहैया कराया।उसके बाद उन्होंने ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए गरीबों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने  कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई सेवा नही है। गरीब परिवारों के सेवा करने से हमें काफी सुकून मिलता है। उन्होंने पंचायत के हर गांव में गरीब,असहाय एवं जरूरतमंदो को चिन्हित कर उन्हें कंबल मुहैया कराया गया। कंबल पाकर सुकूनी देवी,मखरू मांझी,रजिया खातुन,कारू यादव, बंगाली मांझी, सरोजनी देवी, कारी देवी ने तहे दिल से धन्यवाद देते हुए बताया कि इस कंबल से कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी। कंबल पाकर लोग गदगद हो रहे थे। समाजसेवी संजय रविदास ने कहा  कि  गरीबों की सेवा हर सामर्थ्यवान लोगों को करना चाहिए ताकि इस ठंडी से निजात मिल सके। मौके पर मो जासीम, मो. नेहाल, दिलीप कुमार, संजय कुमार के अलावे बड़ी संख्या पंचायत के लोग मौजूद थे।

Post Top Ad