सोनो : कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मृतक के परिजनों को दी गयी राशि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 27 December 2019

सोनो : कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मृतक के परिजनों को दी गयी राशि


सोनो (मदन शर्मा) :-

प्रखंड के लखनकियारी पंचायत के डुमरी गांव में ठंड के प्रकोप से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।
मौत की खबर सुनते ही मुखिया शैल देवी व मुखिया प्रतिनिधि पूर्व मुखिया संजथ सिंह ने अपने टीम के साथ मृतक भुनेश्वर तुरी के घर पहुंचे। मृतक के घर पहुंचकर उनके परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। समाज सेवी सुनील कुमार तिवारी भी मृतक के परिजन से मिलने पहुंचे।


परिजन रोते बिलखते पूर्व मुखिया संजय सिंह से पड़े।
मुखिया ने नम आंखों से परिजनों का ढांढस बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों को कबीर अन्त्येष्टि योजना के तहत 3000 रुपये की राशि दी। साथ ही यथासंभव मदद का भरोसा दिलाया।
बता दें, भुनेश्वर तुरी अपने गांव में मिलनसार एवं समाजिक कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़कर काम करते थे जिसके कारण उनके निधन पर ग्रामीण भी मर्माहत दिखे। इस अवसर पर वार्ड सदस्य रानी देवी ,पंचायत समिति प्रतिनिधि गणेश पासवान , डुगन सिंह, राजेंद्र सिंह, शलेन्द्र सिंह आदि लोग भी उपस्थित थे।

Post Top Ad