गिद्धौर/न्यूज़ डेस्क (धनंजय कुमार 'आमोद'):- बुधवार को गिद्धौर थाना गेट के निकट थानाध्यक्ष आशीष कुमार के एवं एस आई बीपीन कुमार रॉय के देखरेख में यातायात सुरक्षा व अपराध नियंत्रण को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
![]() |
वाहनों की जांच करते सैप जवान |
उक्त अभियान के दौरान चार पहिया वाहन का सीट बेल्ट व दो पहिया वाहनों के कागजात, हेलमेट, बीमा आदि की गहनता से जांच की गई। नियमों के विपरीत वाहन चालकों के खिलाफ कुुुल 1500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया। इस दौरान वाहन जांच अभियान से झाझा जमुई मुख्य सड़क पे पर चल रहे दोपहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
![]() |
चालान काटते हुए गिद्धौर पुलिस |
अभियान के दौरान दर्जनों दोपहिया वाहनो की जांच की गई। इस मौके पर जांच अभियान में थानाध्यक्ष आशीष कुमार, सहायक अवर निरीक्षक बिपीन कुमार रॉय के अलावे अन्य पुलिस बल व सैप जवान अभियान के दौरान मौजूद थे।