गिद्धौर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान हैं उपभोक्ता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 8 दिसंबर 2019

गिद्धौर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या से परेशान हैं उपभोक्ता

न्यूज़ डेस्क (अभिषेक कुमार झा) :-

गिद्धौर प्रखण्ड क्षेत्र में आए दिन दूरसंचार सेवा ठप रहने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। एयरटेल, जियो जैसी कम्पनियों के बार-बार सिग्नल डिस्टर्ब होने से कॉल के साथ साथ इंटरनेट उपयोगकर्ता भी प्रभावित हो रहे हैं।


गिद्धौर में शुक्रवार को दिनभर मोबाइल उपभोक्ता नेटवर्क के सेवा से जूझते रहे। मोबाइल उपभोक्ताओं को बेहतर नेटवर्क न मिलने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। विशेष परेशानी जियो एवं एयरटेल उपभोक्ता को हुई।
नेटवर्क डिस्टर्ब रहने से कॉल के साथ-साथ इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले भी मोबाइल कम्पनियों को खरी-खोटी सुनाते देखे गए।


हालांकि, कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव से बात करने पर ज्ञात हुआ कि क्षेत्र में तकनीकी समस्या को लेकर कुछ घण्टों तक नेटवर्क संबंधित समस्याएं आ सकती हैं। समस्याओं का समाधान शीघ्र कर दिया जाएगा।
इधर, नेटवर्क में सुस्ती को लेकर गिद्धौर प्रखण्ड क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने लगातार दूरसंचार सेवा में आ रहे बाधा को सुधारने की मांग की है।

Responsive Advertisement