जमुई : जिला क्रिकेट लीग के ग्रुप सी के मैच में शांति देवी क्रिकेट कोचिंग एकेडेमी 4 विकेट से विजयी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

जमुई : जिला क्रिकेट लीग के ग्रुप सी के मैच में शांति देवी क्रिकेट कोचिंग एकेडेमी 4 विकेट से विजयी

जमुई :
जमुई जिला क्रिकेट लीग के ग्रुप सी के मैच शुक्रवार से शुरू हुए। ग्रुप सी का पहला मैच एआरआर क्रिकेट क्लब एवं शांति देवी क्रिकेट कोचिंग एकेडेमी के बीच खेला गया। इस मैच में शांति देवी क्रिकेट कोचिंग एकेडेमी 4 विकेट से विजयी हुई। इससे पूर्व टॉस एआरआर ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया। उनकी पूरी टीम 16.1 ओवर में 90 रन बनाकर आल आउट हो गई। उनकी ओर से अभिषेक ने 12 रन और अजय ने 7 रन बनाए। जबकि शांति देवी की ओर से रंजन ने 25 रन देकर 5 विकेट व विशाल ने 29 रन देकर 2 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी शांति देवी को भी नियमित अंतराल पर झटके लगते रहे, लेकिन आखिरकार उसने 4 विकेट शेष रहते लक्ष्य काे हासिल कर लिया। उसकी ओर से प्रिंस राजपूत ने 35 रन व जॉन ने 18 रन बनाएं। एआरआर की ओर से पंकज ने 29 रन देकर 3 विकेट व उज्जवल ने 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस प्रकार से शांति देवी ने 4 विकेट से जीत हासिल कर लिया।

Responsive Advertisement