पटना : समीक्षा बैठक में हुआ फैसला - पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में मजबूती से भाग लेगी सीवाईएसएस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 27 दिसंबर 2019

पटना : समीक्षा बैठक में हुआ फैसला - पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में मजबूती से भाग लेगी सीवाईएसएस


पटना [अभिनव शेखर] :
छात्र युवा संघर्ष समिति (CYSS) के पटना विश्वविद्यालय, पाटलीपुत्र विश्वविद्यालय एवं पटना जिला के मुख्य पदाधिकारियों के साथ राज्य संगठन प्रभारी सादिक़ रज़ा ने राज्य कार्यालय में समिक्षा बैठक की। बैठक में छात्र हितों के कई विषयों पर गहन चर्चा हुई साथ ही संगठन को लेकर कई  अहम फैसले लिए गए।
बैठक के बाद राज्य संगठन प्रभारी सादिक़ रज़ा, पटना विश्वविद्यालय अध्यक्ष सचिन मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम प्रताप, पटना जिलाध्यक्ष यश भारद्वाज, प्रदेश महासचिव एहतेशाम इब्राहिम, सीवाईएसएस के वरिष्ठ सदस्य शौर्या गुप्ता द्वारा प्रेस वार्ता कर बैठक के निर्णयों को सार्वजनिक करते हुए बताया गया कि 6 जनवरी 2020 से सीवाईएसएस राज्य भर में सदस्यता अभियान चलाएगी। साथ ही यह भी घोषणा किया गया कि सीवाईएसएस आगामी पाटलीपुत्रा विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में मजबूती से भाग लेगी। 
इस दौरान पटना कालेज के छात्र खुर्शीद आलम और बीएन कालेज के छात्र दीदार अली ने सीवाईएसएस की सदस्यता प्राप्त की।

Responsive Advertisement