पीयू छात्र संघ चुनाव जीते तो शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान की गारंटी मेरी : मनीष कुमार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 5 दिसंबर 2019

पीयू छात्र संघ चुनाव जीते तो शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान की गारंटी मेरी : मनीष कुमार


पटना [प्रियंका] : को जन अधिकार छात्र परिषद एवं एआईएसएफ ने संयुक्त रूप से छात्र अधिकार मार्च निकाला। पटना यूनिवर्सिटी के विभिन्न मांगों को लेकर छात्र पटना लॉ कॉलेज से पटना कॉलेज तक मार्च निकाला। जन अधिकार छात्र परिषद एवं एआईएसएफ की और से पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मनीष कुमार ने कहा कि ईस्ट का ऑक्सफ़ोर्ड कहे जाने वाले पटना यूनिवर्सिटी आज अपनी गौरव बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है,और इसके दोषी केवल और केवल सत्ता में बैठे लोग है,जो नही चाहते कि गरीब,शोषित बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त करें,मनीष ने कहा कि यदि  हम छात्रसंघ चुनाव जीतकर आते है तो छात्र छात्राओं के शिक्षा,सुरक्षा,सम्मान की गारंटी सुनिश्चित करेंगे,विश्वद्यालय में छात्राओं के लिए शौचालय की व्यवस्था ठीक करेंगे,प्लेसमेंट सेल को मजबूत कर तथा शशक्त जेंडर सेल कीगठन कर पुनः पटना यूनिवर्सिटी के गरिमा बहाल करेंगे .

उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार अन्नू श्री ने कहा कि यूनिवर्सिटी कैम्पस में छात्राओं के हो रहे शोषण के खिलाफ लड़ेंगे,महासचिव पद के उम्मीदवार  बबलू कुमार ने छात्र अधिकार मार्च में AISF की और से राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार,रंजीत कुमार,भगयभारती, तथा जन अधिकार छात्र परिषद की और से कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष विशाल कुमार,प्रधान महासचिव आज़ाद चांद, अरविंद कुमार,जितेंद्र कुमार,शौकत अली,निशांत झा,विनय कुमार,फैज चांद, प्रभात कुमार, नदीम, रितेश, सन्नी,इशू, विक्की सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।


कहा कि पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दर्जा दिलाने के लिए आवाज बुलंद करेंगे,संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार आमिर राजा ने कहा कि नए छात्रावासों का निर्माण कराने एवं पुराने छात्रावासों की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए आवाज उठाएंगे।कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार राहुल कुमार ने कहा कि कैम्पस में गुंडागर्दी के माहौल को खत्म करेंगे एवं सत्ता के नशे में चूर सरकारी संगठन मुक्त यूनिवर्सिटी को बनाएंगे।

Responsive Advertisement