जमुई : पत्नेश्वर नाथ मंदिर में CRPF 215 बटालियन ने स्वच्छता अभियान चलाया - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 5 दिसंबर 2019

जमुई : पत्नेश्वर नाथ मंदिर में CRPF 215 बटालियन ने स्वच्छता अभियान चलाया

बरहट/जमुई (न्यूज़ डेस्क) Edited by-Abhishek.:-


जमुई स्थित पतनेश्वर नाथ मंदिर परिसर में  215 बटालियन सीआरपीएफ ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गुरुवार को स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान का नेतृत्व कमांडेंट 215 बटालियन मुकेश कुमार ने किया।
अभियान में  215 बटालियन के सभी अधिकारी एवं जवानों ने एक साथ मिलकर  मंदिर प्रांगण में बिखरे प्लास्टिक सहित अन्य कचरे का अपने हाथों से सफाया।किया। इस दौरान मंदिर परिसर में दूरदराज के उपस्थित भक्तों व श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। 
इस कार्यक्रम के माध्यम से श्री मुकेश कुमार कमांडेंट 215 बटालियन ने आम आदमी से अपील की कि अपने घर व उसके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखें।  साथ ही पॉलिथीन और प्लास्टिक का उपयोग न करें। उन्होंने लोगों को पॉलीथिन और प्लास्टिक से होने वाली हानियाँ से भी अवगत होने की अपील की।
उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के द्वारा 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इस पखवाड़े के तहत 215 बटालियन सीआरपीएफ के द्वारा जमुई जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, मंदिर, बस स्टैंड, रेल्वे स्टेशन, आदि स्थानों पर लगातार स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई किया जा रहा है। कमांडेंट श्री मुकेश ने  इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की, ताकि भारत को एक स्वच्छ भारत बनाया जा सके।
इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी कन्हैया सिंह,  द्वितीय कमान अधिकारी परिचालन ललन कुमार, सहायक कमांडेंट 215 बटालियन विनोद कुमार   के अलावे अधीनस्थ अधिकारी व जवान उपस्थित थे।

Responsive Advertisement