जमुई : DM व DDC के नाम प्रेषित की गई सामूहिक अवकाश का ज्ञापन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 16 दिसंबर 2019

जमुई : DM व DDC के नाम प्रेषित की गई सामूहिक अवकाश का ज्ञापन



【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

सामूहिक अवकाश पर जाने के संबंध में राज्य ग्रामीण आवास सेवा संघ जमुई द्वारा उक्त संदर्भ में उप विकास आयुक्त एवं जिला पदाधिकारी के नाम ज्ञापन प्रेषित की गई है।

ज्ञापन के अनुसार,  संघ के कर्मियों ने कहा है कि सभी ग्रामीण आवास कर्मी के ऊपर हो रहे लगातार अन्याय एवं अत्याचार को देखते हुए जमुई जिला ग्रामीण आवास कर्मी संघ ने 16 दिसंबर से सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है, जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक वह सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।
उनकी मांगों में से एक लक्ष्मीपुर प्रखंड आनंदपुर पंचायत से संबंधित है उसमें जितने भी ग्रामीण आवास कर्मी पर बेबुनियाद एवं साक्ष्य विहीन आरोप लगाए हैं उसे शीघ्र वापस लेने की मांग की गई है।
वहीं दूसरी मांग में एम आई एस ऑफिसर के पद पर कार्य कर रहे दिलीप झा को तत्काल पद से हटाए जाने की बात कही है। सौंपे गए ज्ञापन में सैकड़ों कर्मी के हस्ताक्षर शामिल है।

Input - (उत्तम, जमुई)

Responsive Advertisement