अलीगंज : उद्घाटन बोर्ड पर मुखिया पति ने अपना नाम किया अंकित, ग्रामीण आक्रोशित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 16 दिसंबर 2019

अलीगंज : उद्घाटन बोर्ड पर मुखिया पति ने अपना नाम किया अंकित, ग्रामीण आक्रोशित



अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-

जहां एक ओर सरकार महिला सशक्तिकरण को बढावा देने के लिए जोर-शोर से प्रचार प्रसार कर रही है। वही सरकार ने जनप्रतिनिधियों के चुनावों में भी महिलाओं को पचास प्रतिशत  आरक्षण दे रखी है।लेकिन चयनित महिला जनप्रतिनिधियों के बदले में उनके पति को ही मुखिया जी व अन्य पदों से संबोधित किया जाता है, और पंचायतों चुनावों में जीतकर आई महिलाओं को घरों के चौखट के अंदर ही रहना पड़ता है। उनके सारे कार्यो का निष्पादन उनके पति के द्वारा ही किया जाता है।


वैसा ही एक मामला अलीगंज प्रखंड के अवगीला-चौरासा पंचायत का है। उस पंचायत में सरकार करोडों की लागत से पंचायत सरकार भवन का निर्माण कराया गया है। जिसका उदघाटन पंचायत के मुखिया अंजुम निशा के द्वारा किया है। उसी उदघाटन बोर्ड में निवेदक में मुखिया पति का नाम मो शेख हजारी अंकित किया गया है।जबकि जनप्रतिनिधि के अलावे लगे बोर्ड में उनके पति का नाम दर्शाना गलत है। इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि मुझे इस बात की जानकारी नही है। ऐसा मुखिया पति द्वारा किया जाना गलत है। इसकी जांच कर दोषी के खिलाफ कारवाई किया जाएगा।

Post Top Ad -