जमुई सांसद चिराग बोले, देश कानून व्यवस्था में परिवर्तन देखना चाहता है - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

जमुई सांसद चिराग बोले, देश कानून व्यवस्था में परिवर्तन देखना चाहता है



न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

जमुई सांसद चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पत्राचार करते हुए देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर अपने विचारों को साझा किया।
उन्होंने बताया कि महिलाओं से जुड़े कई संगीन अपराध देश में उभर कर सामने आ रहे हैं, जिसको देखते हुए पूरा देश कानून व्यवस्था में परिवर्तन देखना चाहता है।

फ़ोटो- चिराग पासवान

उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली में घटित निर्भया कांड में संलिप्त दोषियों को फांसी नहीं दिए जाने पर भी अपने विचारों को रखा। सांसद चिराग पासवान ने कहा है कि मौजूदा कानून और न्याय व्यवस्था पर्याप्त नहीं है, जिस कारण जनता में काफी रोष है और न्यायपालिका पर उनका विश्वास कम हो गया है। यह गंभीर चिंता का विषय है। सांसद चिराग ने कहा कि यदि देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए त्वरित न्याय प्रणाली का प्रावधान होता है तो निश्चय ही निर्भया, हैदराबाद, उन्नाव, बक्सर जैसी वीभत्स घटनाओं का जिक्र ना करना होता।


 उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कानून में सुधार कर कड़े और जल्द न्याय दिलाने वाले प्रावधान लागू करने की मांग की है ताकि आगामी भविष्य में ऐसी घृणित घटना न घटित हो सके।
विदित हो, जमुई सांसद प्रारंभिक राजनीतिक करियर से ही महिलाओं के हक, अधिकार, और संम्मान के प्रति संवेदशील रहे हैं। चिराग के इस पहल पर सांसदीय क्षेत्र के लोगों में सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Post Top Ad -