देवघर : बीएड कॉलेज में फायरिंग करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 6 दिसंबर 2019

देवघर : बीएड कॉलेज में फायरिंग करने के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

देवघर : मंगलवार शाम नगर थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज परिसर में विलियम्स टाउन कृष्णापुरी निवासी मोहनानंद राय के पुत्र मनीष कुमार राय को जान मारने की नीयत से फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने घटना में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना का मुख्य अभियुक्त राजा सिंह राजपुत व एक अन्य आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
गिरफ्तार आरोपियों में नगर थाना क्षेत्र के गांधीनगर निवासी पियूष कुमार पिता कृष्णनंदन आर्या, नंदन पहाड़ नंदनी नगर निवासी प्रतीक सिंह उर्फ चिकू पिता नवीन सिंह, सलौनाटांड़ एसबीआई ट्रैनिंग सेंटर के समीप निवासी राहुल सिंह राजपुत पिता सुनील कुमार सिंह, बरमसिया कुम्हारटोली निवासी उपदेश कुमार व नंदन पहाड़ डिवाईन पब्लिक स्कूल के समीप निवासी कृष्णा कुमार शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने दो मोटरसाईकिल, एक स्कूटी व छह मोबाईल फोन भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस द्वारा मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कराया गया। जहां से न्यायालय के आदेश पर सभी को जेल भेज दिया गया है। जबकि घटना के मुख्य आरोपी राजा सिंह राजपुत व एक अन्य आरोपी अमर कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Responsive Advertisement