नहीं रहे बछवाड़ा के स्तम्भ भूदेव ईश्वर, श्रद्धांजलि देने पहुँचे बॉलीवुड एक्टर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

सोमवार, 16 दिसंबर 2019

नहीं रहे बछवाड़ा के स्तम्भ भूदेव ईश्वर, श्रद्धांजलि देने पहुँचे बॉलीवुड एक्टर



बछवाड़ा/बेगूसराय [अनुप नारायण] :
प्रखंड क्षेत्र के मराँची गाँव से जुड़े एवम क्षेत्र के शैक्षणिक, सांस्कृतिक व सामाजिक स्तम्भ माने जाने वाले शिक्षाविद भूदेव ईश्वर के निधन की सूचना से इलाके में शोक व्याप्त हो गया।85 वर्षीय स्व.ईश्वर का शनिवार को अहले सुबह हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।जनसंघ के समय से ही भाजपा के विचारधारा से प्रभावित रहे भूदेव ईश्वर न सिर्फ बछवाड़ा क्षेत्र बल्कि जिलेभर में अपने व्यवहारकुशलता और मृदुभाषी स्वाभाव के कारण चर्चित रहे।वर्षों तक रानी उच्च विद्यालय एवम मधुबनी ज़िला के पंडौल उच्च विद्यालय में शिक्षक रहे स्व.ईश्वर के निधन की खबर सुन उनके मराँची स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया।बिहार सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष सह हिंदी, भोजपुरी एवम मैथिली फिल्मों के चर्चित अभिनेता अमिय कश्यप श्रद्धांजलि अर्पित करने उनके आवास पर उपस्थित हुए और उनके निधन को एक युग का अंत बताया।बछवाड़ा के पूर्व मुखिया शुभकान्त ईश्वर, उच्च विद्यालय बागवाड़ा के पूर्व प्रधान बासुकी नाथ सिंह, भाजपा के मंडल अध्यक्ष बासुकी शर्मा, युवा सामाजिक कार्यकर्ता सरोज कुमार चौधरी, कवि विद्यासागर ब्रह्मचारी, जीवछ ईश्वर आदि भी अंतिम दर्शन करने उनके आवास पर उपस्थित हुए।

Responsive Advertisement