मधुपुर विस चुनाव : BJP प्रत्याशी राज पलिवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

रविवार, 8 दिसंबर 2019

मधुपुर विस चुनाव : BJP प्रत्याशी राज पलिवार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

मधुपुर (झारखंड डेस्क) :-

झारखंड में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने स्टार प्रचारकों का आगमन शुरु हो गया है। इसी क्रम में मधुपुर से भाजपा प्रत्याशी राज पलिवार के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देवघर पहुंचे।
रक्षा मंत्री ने करौं हाई स्कूल मैदान में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित किया। रक्षा मंत्री ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी राज पलिवार समेत भाजपा के अन्य नेता मौजूद थे।
ज्ञात हो कि मधुपुर विधानसभा के लिए 16 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।

INPUT - चंदन पाण्डेय

Responsive Advertisement