अलीगंज : सरदार वल्लभ भाई पटेल की 69वीं पुण्यतिथि मनाई गई - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 15 दिसंबर 2019

अलीगंज : सरदार वल्लभ भाई पटेल की 69वीं पुण्यतिथि मनाई गई

अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-

प्रखंड के अलीगंज बाजार में स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री सह उप प्रधान मंत्री सरदार बल्लभ भाई पेटल की पुण्यतिथि समाजसेवी चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में मनाई गईं। सर्वप्रथम लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया और उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। युवा शक्ति के प्रांतीय नेता शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' ने कहा कि देश को गुलामी की जंजीरो मुक्त कराने में उन्होंने अहम भुमिका निभाई। उन्होंने भारत को एक सूत में पिरोते हुए पूरे भारतवर्ष को एकता का पाठ पढ़ाया।
आजादी के बाद बंटवारे के समय भारतीय रियासतों के विलय का काम सरदार पटेल ने ही किया था।
 किसान धर्मेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरदार जी का जन्म एक किसान परिवार में हुआ था। वे बैरिस्टर की पढ़ाई कर देश के स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज को बुलंद किया। लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान ने कहा कि वे देश को एक सूत्र में रखकर आगे विकास के पथ पर ले जानें में योगदान किया जो कभी भुलाया नही जा सकता है।इसलिए उनका जन्म दिन राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। मौके पर कई वक्ताओं ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। मौके पर सिघेश्वर महतो, रविन्द्र कुमार, शिशुपाल महतो, सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, डॉ. दिनेश कुमार, परमेश्वर यादव, रविशंकर सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, मंटु सिंह, अवधेश यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -