गिद्धौर : शैक्षणिक परिभ्रमण को निकली कस्तूरबा विद्यालय की 45 छात्राएं - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 17 दिसंबर 2019

गिद्धौर : शैक्षणिक परिभ्रमण को निकली कस्तूरबा विद्यालय की 45 छात्राएं



 【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

गिद्धौर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं मंगलवार को मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण पर निकली। परिभ्रमण दल को प्रखंड प्रमुख शम्भू केशरी एवम संचालक पूजा शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।


इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कन्या मध्य विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र प्रसाद कन्नौजिया ने कहा कि परिभ्रमण से छात्राओं का बौद्धिक विकास होता है। राजगीर,नालंदा व पावापुरी कुल 45 छात्राएं घुमने जा रही है,जो बिहार का प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में से एक है। संचालक पूजा शर्मा ने बताया कि इस विद्यालय में अधिकांश महादलित समुदाय की बच्चियां पढ़ती हैं। इन स्थानों के बारे में इन लोगों को प्रत्यक्ष रूप से देखकर ही जानकारी होगी। छात्राओं को ऐतिहासिक स्थलों के बारे में जानकारी भी दिया जाएगा कि किस स्थल का क्या महत्व है। इस मौके पर वॉर्डन प्रीति कुमारी, शिक्षिका पुष्पा शर्मा, अककॉउंटेंटधर्मेन्द्र, नारायण कुमार, शुभाष कुमार राम आदि मौजूद थे।

Post Top Ad -