पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी के भीतर आकर किया हमला, भारतीय जवान शहीद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 8 नवंबर 2019

पाकिस्तानी सैनिकों ने एलओसी के भीतर आकर किया हमला, भारतीय जवान शहीद



नई दिल्ली : पाकिस्तानी सेना के करीब पांच से छह जवान गुरुवार की रात नियंत्रण रेखा (एलओसी) को पार कर जम्मू एवं कश्मीर में दाखिल हुए। उन्होंने भारतीय सेना की चौकी पर गोलीबारी की, जिसमें एक जवान शहीद हो गया। सेना के एक सूत्र ने बताया, यह एक स्टैंड-ऑफ स्थिति थी।
स्टैंड-ऑफ एक ऐसी स्थिति होती है, जिसमें दो विरोधी समूहों या बलों में से कोई भी तब तक कदम नहीं उठाएगा, जब तक कि दूसरा कोई कार्रवाई नहीं करता। यह घटना पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में नांगी टेकरी इलाके में शाम सात बजे हुई। पाकिस्तान ने कृष्णाघाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास युद्धविराम का उल्लंघन शुरू किया जो देर रात तक जारी रहा।
सूत्रों ने कहा कि गोलीबारी के बीच पाकिस्तानी सेना के पांच से छह जवान भारतीय क्षेत्र में घुस आए। इसके बाद वह एक भारतीय सेना की चौकी के पास आए और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। शहीद जवान मराठा रेजिमेंट से था। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान बलों ने भारतीय क्षेत्र में घुसने के लिए इलाके में भारी गोलाबारी का लाभ उठाया और चौकी पर हमला किया।
उन्होंने कहा, स्थिति तनावपूर्ण है। पूर्ण स्टैंड-ऑफ स्थिति है। सैनिकों ने हालांकि जवाबी कार्रवाई की। सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान सेना ने कश्मीर घाटी में शांति और सद्भाव को अस्थिर करने के उद्देश्य से हमले को अंजाम दिया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 2019 में सितंबर महीने तक पाकिस्तान सेना ने दो हजार से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिसमें 21 भारतीय मारे जा चुके हैं।

Post Top Ad -