सेंट्रल डेस्क | gidhaur.com : शनिवार 9 नवम्बर को श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा झाझा के बोस बगान में 24 घंटे का जिलास्तरीय अखंड ग्लोबल भजन का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी संगठन के जिला आध्यात्मिक कोऑर्डिनेटर सुशान्त साईं सुंदरम ने दी।
उन्होंने बताया कि 8 नवम्बर, शनिवार की संध्या 6 बजे से शुरू होकर यह अखंड भजन 24 घंटों के बाद अगले दिन रविवार की संध्या 6 बजे समाप्त होगा। अखंड ग्लोबल भजन का यह कार्यक्रम श्री सत्य साईं सेवा संगठन के विश्वभर के 42 देशों में फैले सात हजार से अधिक केंद्रों पर किया जाता है। विशेष बात यह है की समूचे विश्व में इसकी शुरुआत और अंत तय समय पर एक ही साथ होती है।
सुन्दरम ने बताया कि श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा यह पुरे विश्व, राष्ट्र, समुदाय और मानवता को एक करने की उत्कृष्ट पहल है। झाझा में हो रहे अखंड ग्लोबल भजन में श्री सत्य साईं सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. रामसेवक पासवान, जिलाभर के सभी समितियों के संयोजक एवं साईं भक्त भाग लेंगे। इसमें विशेष रूप से भागलपुर समिति को भजन गायन के लिए आमंत्रित किया गया है।