जमुई विधायक ने किया प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का शिलान्यास - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 23 नवंबर 2019

जमुई विधायक ने किया प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का शिलान्यास

बरहट/जमुई (न्यूज़ डेस्क) :-

बिहार सरकार के पुर्व मंत्री सह जमुई के विधायक विजय प्रकाश ने शनिवार को बरहट में नवोदय विद्यालय के समीप 18 लाख की लागत से प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का शिलान्यास किया।


इस मौके पर उपस्थित पुर्व मंत्री सह विधायक ने पशुपालकोंं को संबोधित करते हुए कहा की अब प्रखंड क्षेत्र के पशुपालकों को जिला का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा,अब अपने पशुओं की इलाज पशुपालक बरहट पशु चिकित्सालय में जल्द ही अपने पशुओं का इलाज कराने में सक्षम होंगें।


वहीं उपस्थित जिला परिषद अध्यक्षा विनीता प्रकाश ने अपनी संबोधन में कही की प्रखंड के साथ साथ जिले का भी विकास हमारी पहली प्राथमिकता है इसी दौर में प्रखंड क्षेत्र के नवोदय विद्यालय स्थित पशु चिकित्सालय भवन के निर्माण हेतु प्रयास किया गया। मौके पर बरहट प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार,राजद के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा हेंब्रम,बिट्टू यादव,विजय यादव एवं आस पास के ग्रामीण उपस्थित थे।

Post Top Ad -