अलीगंज : फसल कटाई दिवस का हुआ आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 23 नवंबर 2019

अलीगंज : फसल कटाई दिवस का हुआ आयोजन


अलीगंज ( न्यूज़ डेस्क) :-

प्रखंड के भलुआना गांव में शनिवार को पायोनियर कंपनी के द्वारा धान फसल कटाई दिवस का आयोजन सेल्स प्रतिनिधि धीरज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें बेमिसाल धान 27पी 37 की कटाई किया गया, और उसकी मापी के बाद वजन के अनुसार सब धान से अधिक पाया गया।


 किसान अरविंद कुमार व कारू पहलवान ने किसानों को फसल कटाई दिवस पर बताया कि और धान के उपेक्षित पायोनियर 27पी 37 की धान की बालि अधिक होती है, और उसकी उपज 8 क्विंटल प्रति अधिक पाया गया। सेल्स प्रतिनिधि ने किसानों को पायोनियर कंपनी के धान 27 पी 37 के बारे में विस्तृत जानकारियां देते हुए बताया कि पायोनियर कंपनी के धान की वैज्ञानिक तरीके से शोधा हुआ बीज देती है, और यह किसानों को कम कीमत में अधिक उपज दिलाती है। फसल कटाई दिवस पर आधा दर्जन किसानों की फसल काटकर किसानों की मौजूदगी में वजन कराया गया। मौके पर अरविंद कुमार,सुन्दर यादव,अशोक कुमार,उपेन्द्रनाथ कुमार,रवि कुमार,बालक यादव,राजो मंडल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

Responsive Advertisement