महाराष्ट्र में फिर फड़णवीस सरकार, बिहार भाजपा में जश्न का माहौल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 23 नवंबर 2019

महाराष्ट्र में फिर फड़णवीस सरकार, बिहार भाजपा में जश्न का माहौल

पटना [प्रियंका] : महाराष्ट्र में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल है। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी प्रदेश कार्यालय पहुंचे।

वहाँ कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर बम पटाखे जलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया। कुमरार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उत्साह देखने को मिला। सभी कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह जिंदाबाद के नारे लागये।

Post Top Ad -