पटना : जेएनयू में फीस बढ़ोतरी को लेकर जेएनयू के पूर्व छात्रों ने किया प्रदर्शन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

पटना : जेएनयू में फीस बढ़ोतरी को लेकर जेएनयू के पूर्व छात्रों ने किया प्रदर्शन

पटना : जेएनयू में फीस बढ़ोतरी को लेकर जेएनयू के पूर्व छात्रों ने शुक्रवार को पटना में प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पटना के रेडियो स्टेशन से डाक बंगला चौराहा तक किया गया। प्रदर्शन कर रहे है पूर्व छात्रों ने इस दौरान कहा कि केंद्र सरकार को नि:शुल्क शिक्षा व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि गरीबों के  बच्चे भी जेएनयू जैसे विश्वविद्यालय में पढ़ सकें। हर एक बच्चे को सामान्य शिक्षा हासिल करने का मौका मिले। हम जेएनयू के पूर्व छात्र इसका तरीके से हुई फीस बढ़ोतरी का विरोध करते है।

इस मौके पर जेएनयू के पूर्व छात्र शकील अहमद ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब के बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना चाहती है। हमारी सरकार से मांग है कि देश के बजट से 10 परसेंट शिक्षा व्यवस्था को दिया जाए ताकि गरीब बच्चों को मुफ्त में शिक्षा मिल सके।

Responsive Advertisement