गिद्धौर के बनझुलिया गांव में किसान चौपाल का हुआ आयोजन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 22 नवंबर 2019

गिद्धौर के बनझुलिया गांव में किसान चौपाल का हुआ आयोजन

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

कृषि प्रोद्योगिकी प्रबंध अभिकरण जमुई द्वारा शुक्रवार को गिद्धौर प्रखण्ड के बनझुलिया गांव में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड सदस्य डब्लू पंडित तथा कृषि समन्वयक अवध बिहारी के देखरेख में हुई। इस चौपाल में पंचायत भर के किसानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

इस चौपाल का उद्घाटन भूमि संरक्षण विभाग के सहायक पदाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सहायक तकनीकी प्रबंधक मंगलम, पूर्व पत्रकार सह समाजसेवी अभय कुमार सिंह व कृषि समन्वयक अवध बिहारी द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।


इस चौपाल में कृषि विभाग एवम कृषि से संबंधित अन्य विभागों द्वारा चलाये जा रहे सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। इसके अलावे किसानों को होने वाली समस्याओं के निष्पादन हेतु सुझाव भी दिए गए। इस दौरान कृषि समन्वयक अवध बिहारी ने ऑनलाइन में आने वाली तकनीकी गड़बड़ी व बीज उपचार से जुड़े हर पहलु की बारीकियों से विस्तार पूर्वक बताया। इस मौके पर किसानों के बीच समेकित कृषि प्रणाली पुस्तिका का भी वितरण किया गया।


वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद भूमि संरक्षण विभाग के सहायक पदाधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने  कृषि सिंचाई योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनके लाभ से किसानों को अवगत करवाया। वहीं किसानों को अवगत करते हुए सहायक तकनीकी प्रबंधक मंगलम ने  'आत्मा' के तहत किसानों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में बताया। साथ ही, बकरी पालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, व मशरूम उत्पादन से होने वाले लाभ को बिंदुवार तरीके से किसानों के समक्ष रखा।


वहीं पूर्व पत्रकार सह समाजसेवी अभय कुमार सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के किसानों को जागरूक होने की आवश्यकता है। उन्होंने विभागीय कर्मियों को समय समय पर किसान भाई को सरकारी योजनाओं से अपडेट करने की बात कहते हुए उन्हें एवं उनके कर्मियों को धन्यवाद का पात्र बताया। अंत में भूतपूर्व सरपंच गौरी पासवान के संबोधन के साथ कृषि चौपाल का समापन किया गया।


इस अवसर पर वार्ड सदस्य डब्लू पंडित, कृषि सलाहकार धीरेंद्र कुमार राय, वार्ड सदस्य रानी देवी, रेखा देवी, भूतपूर्व सरपंच गौरी पासवान, सत्येंद्र पांडेय, शिवकुमार, सुबोध पाण्डेय, पिंटू पंडित, बाबूलाल पंडित, कपिल देव साह, रेखा देवी, वयोवृद्ध महिला किसान विमला देवी, अशोक पाण्डेय, के अलावे दर्जनों किसान मौजूद थे।

Post Top Ad