चकाई : छठ महापर्व पर व्रतियों ने खरना कर ग्रहण किया प्रसाद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 1 नवंबर 2019

चकाई : छठ महापर्व पर व्रतियों ने खरना कर ग्रहण किया प्रसाद

चकाई [सुधीर कुमार यादव] :
नियम निष्ठा एवं शुद्धता का महापर्व छठ का उत्साह चरम पर है. शुक्रवार को पूरे दिन उपवास के बाद छठ व्रतियों ने संध्या में दूध और अरवा चावल से बने खीर एवं अन्य पूजा सामग्री से खरना किया.
खरना के बाद व्रतियों का 36 घंटे का उपवास प्रारंभ हो गया. खरना का प्रसाद ग्रहण करने को लेकर शुभचिंतकों का व्रतियों के घर पहुंचने का सिलसिला जारी रहा. शनिवार को भगवान भास्कर को संध्या अ‌र्घ्य अर्पित किया जाएगा. वहीं रविवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पण के साथ व्रत संपन्न हो जाएगा. पर्व को लेकर चकाई के सभी छठ घाटों की साफ-सफाई पूर्ण कर ली गई है.  इधर पूजन सामग्रियों की खरीददारी को लेकर बाजार में लोगों की भीड़ जुटी रही.
[Edited by: Sushant]

Responsive Advertisement