भोजपुरी की पहली बायोपिक फिल्म मुकद्दर का सिकंदर का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 29 नवंबर 2019

भोजपुरी की पहली बायोपिक फिल्म मुकद्दर का सिकंदर का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज




मनोरंजन [अनूप नारायण] :
भोजपुरी सिनेमा की पहली बायोपिक फिल्म मुकद्दर का सिकंदर का पहला मोशन पोस्टर एस.के. फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ स्टारर इस फिल्म का मोशन पोस्टर योगेश भाटिया ने बनाया है। मोशन पोस्टर में भारत का मानचित्र के साथ महात्मा गाँधी जी को दिखाया गया है। उसके बाद दिनेशलाल यादव निरहुआ सफेद पोशाक में पिस्तौल लिये हुए खामोश बैठे दिख रहे हैं। पोस्टर के नीचे कुछ लोगों पर राइफलधारी बंदूक ताने हुए दिखाई दे रहे हैं। उसके बाद पुलिस ऑफिसर के रूप में एंग्रीयंगमैन शमीम खान और निरहुआ आमने सामने दिख रहे हैं और दूसरे ही क्षण वे एक दूसरे के विपरीत एक्शन मूड में दिख रहे हैं। यह मोशन पोस्टर चौतीस सेकंड का बनाया गया है। इस पोस्टर के लुक की काफी सराहना की जा रही है, जोकि सुर्खियां बटोर रहा है। एस.के. फिल्‍म्‍स इंटरटेंमेंट के बैनर तले  बनी इस  फिल्म में केंद्रीय भूमिका में जुबलीस्टार दिनेशलाल यादव निरहुआ हैं और उनकी नायिका आम्रपाली दूबे हैं। इस फिल्म में शमीम खान सशक्त भूमिका में नजर आने वाले हैं, जोकि एक रीयल किरदार को जीवंत कर रहे हैं। कई सुपरहिट फिल्मों का निर्माण कर चुके फिल्म निर्माता वसीम खान सुपरहिट फिल्म मुकद्दर के बाद के साथ सत्य घटना पर आधारित फिल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ लेकर दर्शकों के बीच में आ रहे हैं। यह फिल्म भोजपुरी की पहली बॉयोपिक फिल्म है। इस बायोपिक फिल्म का निर्माण बड़े स्‍केल पर किया गया है। यह फिल्म दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करने वाली है। फिल्म के लेखक व निर्देशक संतोष मिश्रा हैं। फिल्‍म के कर्णप्रिय गानों का संगीतकार लियाकत अजमेरी ने संगीत दिया है और प्यारेलाल यादव कवि, आजाद सिंह, सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने लिखा है। छायांकन प्रमोद पांडेय, नृत्य संजय कोर्बे, प्रसून यादव, मारधाड़ प्रदीप खड़का, संकलन अशफाक मकरानी, कला नज़ीर शेख का है। फ़िल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला व रामचन्द्र यादव हैं। मुख्‍य भूमिका में दिनेशलाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दूबे, शमीम खान, पूजा गांगुली, संजय पांडेय, अयाज खान, सी पी भट्ट, अनीता सहगल, नवीन शर्मा, जे.नीलम, नासीर खान, तृषा खान, लोटा तिवारी, रमजान शाह, संजीव मिश्रा और नागेश मिश्रा हैं।

Responsive Advertisement