झारखंड में नक्सलियों ने बम से पुल उड़ाया - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 30 नवंबर 2019

झारखंड में नक्सलियों ने बम से पुल उड़ाया

30 NOV 2019
रांची : झारखंड में शनिवार को हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में मतदाताओं को डराने के उद्देश्य से नक्सलियों ने गुमला में मतदान शुरू होने से ठीक पहले एक बम उड़ा दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। चुनाव में भाग ना लेने की अपनी धमकी को बेअसर होता देख नक्सलियों ने घाघरा-काठकोथवा राजमार्ग के बीच बना पुल उड़ा दिया।
अधिकारियों ने बताया कि धमाके से मतदान पर असर नहीं पड़ा है। झारखंड में सुबह नौ बजे तक 11.02 प्रतिशत मतदान हो चुके हैं। इस दौरान सर्वाधिक 13.23 प्रतिशत मतदान लातेहार में हुआ है।

नक्सलियों ने कुछ दिनों पहले चार पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। मतदान अपराह्न तीन बजे तक होगा।

Responsive Advertisement