जमुई : एबीवीपी ने दी गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण को श्रद्धांजलि, कहा हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेंगे - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 15 नवंबर 2019

जमुई : एबीवीपी ने दी गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण को श्रद्धांजलि, कहा हमारे दिलों में सदैव जीवित रहेंगे

जमुई [सुशान्त साईं सुन्दरम] :
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई जमुई द्वारा दुनिया के सबसे श्रेष्ठ गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन एक निजी कोचिंग में किया गया। जिसकी अध्यक्षता एबीवीपी के नगर मंत्री राहुल सिंह ने की।
इस मौके पर उपस्थित नगर अध्यक्ष शैलेश कुमार ने कहा कि बिहार के बेमिसाल सपूत वशिष्ठ नारायण सिंह जी हमारे बीच नहीं रहे। यह खबर सुन कर सभी भारत के नागरिक का मन विचलित हो गया। वह सच में बिहार के महानतम शख्सियत थे, उनके बौद्धिक क्षमता ने पूरी दुनिया में बिहार और देश को सम्मान दिलाया। अमेरिका की बर्कले यूनिवर्सिटी ने उन्हें जीनियसों का जीनियस कहा। वे कोलंबिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैथेमेटिक्स के निदेशक रहे। पीस ऑफ स्पेस थ्योरी पर उनकी पीएचडी, नासा का सम्मान आदि उनकी उपलब्धियां बेशुमार हैं। लेकिन इसके बावजूद उनके बहुत सारे गणितीय सूत्र अनसुलझे रहस्य बने हुए हैं।

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरज बरनवाल एवं कुंदन यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि आज वह खुद विदा हो गए लेकिन हमारे जैसे हजारों छात्रों के दिल में वह हमेशा रहेंगे क्योंकि वो हमारे जैसे छात्रों के लिए एक शिक्षक के समान भी थे।
श्रद्धांजलि सभा में मुंगेर यूनिवर्सिटी के सीनेट सदस्य शैलेश भारद्वाज, कुमार हर्ष, अनीता सिन्हा, कोमल वर्मा, अंजलि कुमारी, मनीषा कुमारी, जहिना प्रवीण, अनीश कुमार, सत्यम, बिनोद, सकीना ख़ातून, रानी कुमारी, सूरज कुमार, धीरज कुमार, सनी कुमार, सुमित सागर, बिपिन कुमार, सागर कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने वशिष्ठ नारायण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post Top Ad -