बड़ी खबर! 25 नवंबर को पटना में विधायक-विधानपार्षद आवास पर धरना देंगे बिहार के शिक्षक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 13 नवंबर 2019

बड़ी खबर! 25 नवंबर को पटना में विधायक-विधानपार्षद आवास पर धरना देंगे बिहार के शिक्षक




जमुई [सुशान्त साईं सुन्दरम] :
बिहार पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल की अध्यक्षता में प्रमंडलीय स्तर की बैठक जमुई में सम्पन्न हुई। इसका संचालन प्रदेश सचिव बिपिन बिहारी भारती ने किया।

समन्वय समिति की बैठक में शिक्षक संघ के सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में 25 नवंबर को पटना में विधायक और विधानपार्षद के आवास पर धरना देने का संकल्प भी लिया गया।

बैठक सम्पन्न होते ही बिहार पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल कल गुरुवार को पूर्णिया प्रमंडल के बैठक में भाग लेने के लिए रात में ही अररिया के लिए रवाना हुए।


इस बैठक में बिहार पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ के भागलपुर व मुंगेर प्रमंडल के पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में सभी संघीय पदाधिकारियों ने बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के निर्णय के आलोक में  25 नवंबर को विद्यालय में अवकाश लेकर पटना में सभी विधायक और विधानपार्षद के आवास पर धरना देने का संकल्प लिया। 


जमुई पहुँच कर प्रमंडल स्तरीय बैठक को सफल बनाने के लिए मुंगेर एवं भागलपुर प्रमंडल के सभी जिला के सभी सम्मानित संघीय पदाधिकारियों का प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल ने आभार प्रकट किया।

Post Top Ad -