पटना : भव्य भंडारा के साथ हुआ भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 13 नवंबर 2019

पटना : भव्य भंडारा के साथ हुआ भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन

पटना [अनूप नारायण] :
भव्य भंडारा के साथ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव मंगलवार को समाप्त हो गया। इसकी शुरुआत 5 नवंबर को गायत्री मैरैज हाल, बजरंगपुरी गायघाट में हुई थी।
कथा व्यास श्री राकेश शास्त्री जी वृदांवन द्वारा भागवत कथा में अंतिम दिवस पर कथा, यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ भजन का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर माताओं-बहनो ने बड़ी संख्या में पहुंच कर यज्ञ की पूर्णाहुति एंव भंडारा में हिस्सा लिया। इस यज्ञ के लिए आयोजन समिति ने चंदा नही लिया। श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से यज्ञ में सहयोग किया।
मंगलवार का भंडारा का आयोजन शुभ लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट पटना के सौजन्य से किया गया। भागवत कथा अध्यात्मिक चेतना जगाने का अभियान है। इस महोत्सव में
इस्कॉन देहरादून के अध्यक्ष आचार्य केशव भारती दास जी, संजय कुमार सिंह संस्थापक, ब्रह्म बाबा सेवा एवं शोध संस्थान, निरोगधाम अलावलपुर ,पटना विशेष रूप से मौजूद रहे।
भागवत कथा आयोजन समिति में मनोज सिंह, रमाकांत गिरि,दिलीप कुमार झुन्नु, संजय कुमार,दिनेश कुमार,मुन्ना सिंह,नरेश कुमार,अवधेश सिन्हा,कुदंन प्रताप सिंह, अरुण सिंह,, रंटु सिंह, धुर्व पुतुल, रीतेश सिंह, शशि सिंह, प्रेम, प्रताप नारायन दास, अवध किशोर सिन्हा, देव प्रकाश गिरि, सुबोध सिन्हा, मिथलेश सिन्हा सहित अन्य ने ज्ञान यज्ञ संचालन में अपनी महती योगदान प्रदान की।

Post Top Ad -