यूपी : मऊ में गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, 10 की मौत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 14 अक्टूबर 2019

यूपी : मऊ में गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, 10 की मौत



उत्तर प्रदेश : मऊ के मोहम्दाबाद के वलीदपुर गांव में एक घर में सिलेंडर में आग लगने से ब्लास्ट हो गया. यह ब्लास्ट इतना जोर था कि दो मंजिला मकान ही ढह गया जिसमें लगभग 10 लोगों की मौत हो गई और  20 लोग घायल हो गए। इसके अलावा मकान के मलबे  में अभी कई लोगों के दबने की आशंका है। 


इधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन दलबल के साथ मौके पर पहुंची, और घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के जवान मलबे में दबे लोगों को निकालने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।



इस घटना की सूचना मिलने पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राहत बचाव कार्य में लगे सुरक्षाबल के जवानों से मामले की जानकारी ली और कहा कि इस हादसे में जिन लोगों की भी मौत हुई है, उससे वे बहुत आहत हैं, और जितने लोग भी घायल हुए हैं, उनको यूपी सरकार हर संभव मदद करेगी। योगी आदित्यनाथ ने जिले के प्रशासन के अधिकारियों को हर संभव सेवाएं मुहैया कराने का निर्देश भी दिया है।


अचानक यह हादसा कैसे हुआ, यह जांच का विषय है. आखिर सिलेंडर आग के संपर्क में कैसे आया, यह सबसे बड़ा सवाल है। अब देखना यह है कि जांच में आग लगने की कौन सी वजह सामने आती  है। क्या सिलेंडर में लीकेज थी या किसी इलेक्ट्रिक स्पार्क के कारण सिलेंडर में आग लगी।

Post Top Ad -