अलीगंज : प्रखंड स्तरीय रवि महाअभियान सह महोत्सव आयोजित, किसानों को दिया गया प्रशिक्षण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019

अलीगंज : प्रखंड स्तरीय रवि महाअभियान सह महोत्सव आयोजित, किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-

प्रखंड के किसान भवन में मंगलवार को कृषि प्रोधौगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) जमुई के तत्वधान में कृषि जागरूकता महाअभियान के तहत एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कृषि पदाधिकारी नागेन्द्र पूर्वे ने की। 


कार्यक्रम की शुरुआत प्रखंड कृषि पदाधिकारी नागेन्द्र पूर्वे एवं लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान , उप प्रमुख प्रतिनिधि मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया। महोत्सव को संबोधित करते हुए लोजपा प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के हित के लिए सरकार के द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही है, जिसका लाभ किसानों को मिल रहा है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी नागेन्द्र पूर्वे ने कहा कि कृषि विभाग किसानों के लिए कृत संकल्पित है।सरकार किसानों को कृषि यंत्र से लेकर बीज तक अनुदानित दर पर उपलब्ध करा रही है।किसान वैज्ञानिक तरीके को पाकर कम लागत से अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। इसके लिए सरकार किसानों को नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दे रही है। कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से रवि की खेती करने की बारे में विस्तृत जानकारियां दी।
मौके पर कृषि बी एच ओ संजीव कुमार, कृषि समन्वयक संतोष कुमार, किसान सलाहकार अवधेश कुमार, राकेश रंजन, अरूण कुमार, शशि भूषण कुमार  के अलावे किसान अनिल यादव, सिंघेश्वर महतो, सुदामा महतो, चंद्रशेखर आजाद, रविशंकर कुमार, सविता देवी, कविता देवी, सुरेखा देवी, उषा कुमारी, राकेश पासवान, रविन्द्र महतो, ब्रह्मदेव सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Post Top Ad -