सोनो : सहारा इंडिया बैंक के शाखा प्रबंधक को पितृ शोक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 5 अक्टूबर 2019

सोनो : सहारा इंडिया बैंक के शाखा प्रबंधक को पितृ शोक

सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-
सहारा इंडिया बैंक के शाखा प्रबंधक अजय कुमार गुप्ता के पिता रामानंद गुप्ता की हृदय गति रूक जाने से शनिवार को उनका निधन हो गया। उनके निधन पर सोनो बाजार में शोक व्याप्त है।


85 वर्षीय रामानंद गुप्ता सोनो बाजार के रहने वाले थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र व कई पुत्रियों को अकेले छोड़ चल बसे। वे समाज के लिए हमेशा काम करते थे। समाज के विकास को आगे बढा़ने मे काफी तत्पर रहते थे। वे मृदभाषी, प्रखर वक्ता भी थे। भाजपा नेता रजनीकांत मिश्र उर्फ ललन मिश्र ने उनके निधन पर कहा कि वे कर्तव्यनिष्ठ व प्रशंसनीय समाजिक कार्यक्रता थे, ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिवार को इस दुखः की घड़ी मे सहने की क्षमता मिले एवं मृत आत्मा को शांति प्रदान करे। राजद नेता अवधेश बर्णवाल ,कार्तिक यादव ,सोनो दवा दुकान संध के अध्यक्ष बालानंद गुप्ता, सेवानिवृत्त शिक्षक किशोरी गुप्ता, समाजवादी नेता रामविलास गुप्ता के आलावे सहारा इंडिया के कर्मीयों ने भी उनके घर जाकर परिजनों से मिले और शोक संवेदना व्यक्त किया। उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम सुलतानगंज गंगा नदी किनारे की गई है।
Input - (मदन शर्मा, सोनो)

Post Top Ad -