बरहट में ज्वेलर्स दुकान की चोरी के मामले का हुआ खुलासा, एक गिरफ्तार, दो फरार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 3 अक्टूबर 2019

बरहट में ज्वेलर्स दुकान की चोरी के मामले का हुआ खुलासा, एक गिरफ्तार, दो फरार

बरहट (कुमार विश्वजीत सिंह) :-

बरहट में ज्वेलर्स व बर्तन दुकान में चोरी के पांच दिन बाद ही थानाध्यक्ष ने मामले का खुलासा कर एक आरोपी को उसके घर से चोरी गए बर्तन के साथ दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी बरहट के दोबटिया गांव का  गणेश हेमब्रम पिता शीतल हैम्ब्रम बताया गया।



पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी कांड का मास्टरमाइंड अपने घर में छिपा है। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष  ने अपने नेतृत्व में एसआई प्रशांत कुमार , अनि शिवशंकर तिवारी ,सअनि मुकेश कुमार सिंह सहित बीएमपी  जवानों का टीम बनाकर आरोपी को दबोचने के लिए उसके घर पर धावा बोला और युवक को उसके घर से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी ने स्वीकार किया कि इस कांड में इसी गांव केे उसके दो और सहयोगी मुन्ना हैम्ब्रम पिता स्व गोविंद हैम्ब्रम  व धारो हैम्ब्रम उर्फ अंकित हैम्ब्रम पिता सुशील हैम्ब्रम शामिल था। पुलिस नेे त्वरित कार्रवाई करतेे हुए उन दोनों के घर पर भी छापा मारा, किंतु तब तक दोनों फरार हो चुके थे। छापामारी के दौरान पुलिस ने  तीनों के घर से चोरी  गया बर्तन बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस को धारो के घर से एक देसी लोडेड कट्टा भी बरामद हुआ। ग्रामीणो की उपस्थिति में पुलिस ने जब्त किया सारा सामान सीज कर थाना ले आई।  गिरफ्तार आरोपी गणेश ने बताया कि इस चोरी कांड का सरगना मुन्ना था। उसी के कहने पर सबों ने  चोरी का प्लान बनाया था। अधिक वर्षा होने के कारण उन लोगों ने उसी रात चोरी का प्लान बनाया ताकि लोगों की नजरों से बचा जा सके।

संबंधित खबर :- क्लिक कर यहां पढ़िए

इस संबंध में थानाध्यक्ष मोहम्मद हलीम अहमद कहते हैं कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई,जिसमें एक चोर को गिरफ्तार किया गया है,बाकी बचे दो चोरों के गिरप्तारी के किये छापेमारी की जायेगी और जल्द से जल्द पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

Post Top Ad -