सेवा : जय बाबा ब्रह्म युवा विकास मंच का हुआ पुनर्गठन, समाज को आगे बढ़ाने का होगा प्रयास - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 6 अक्टूबर 2019

सेवा : जय बाबा ब्रह्म युवा विकास मंच का हुआ पुनर्गठन, समाज को आगे बढ़ाने का होगा प्रयास

[न्यूज़ डेस्क | gidhaur.com]:
बीते शनिवार को गिद्धौर प्रखंड अन्तर्गत सेवा के राजपूत टोला में नेहरू युवा वोलेंटियर माधुरी कुमारी एवं श्रवण तांती के मौजूदगी में मनीष सिंह, गोपी सिंह राणा, आनंद सिंह, ठाकुर आशीष प्रताप सिंह और अमन सिंह तोमर के देखरेख में जय बाबा ब्रह्म युवा विकास मंच को नेहरू युवा केंद्र संगठन के आलोक में पुन: जागृत कर लोगों को संगठित किया गया।
जिसमें सर्व सम्मति से कर्नल सिंह को अध्यक्ष चुना गया, वहीं सचिव के रूप में गुलशन सिंह , कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंह, उपाध्यक्ष आदर्श सिंह तोमर , उपसचिव विनायक सिंह को चुना गया।
वहीं बताते चलें की संगठन का निर्माण होने से वहां के युवाओं में काफी हर्ष का माहौल देख गया और लोगों ने मिलकर यह शपथ लिया की हम अपने सम्पूर्ण समाज को खेलकूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक  आदि  ऐसे तमाम गतिविधियों  के माध्यम से सामाजिक एकता को पुनः बनाया जायेगा और समाज को आगे बढ़ाने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा।

Post Top Ad -