जमुई : श्रीलक्ष्मी नृसिंह हरि मन्दिर बना आस्था का केंद्र, भक्तों का है अटूट विश्वास - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 19 अक्टूबर 2019

जमुई : श्रीलक्ष्मी नृसिंह हरि मन्दिर बना आस्था का केंद्र, भक्तों का है अटूट विश्वास

न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

चार फ़ूट की प्रतिमा, और बेहतरीन साज सज्जा से लैस जमुई स्थित एसपीएस महिला कॉलेज के पीछे नवनिर्मित श्रीलक्ष्मी नृसिंह हरि मंदिर जमुई के लोगों के लिए आस्था का केन्द्र बन गया है।
जानकारी के लिए बता दें, बीते दिनों भगवान नरसिंह देव की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूजन-हवन एवं कलश शोभा यात्रा से पुरा जमुई भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया था।


इसी क्रम में  भगवान की चार फ़ूट की प्रतिमा को उक्त मंदिर में पूरे नियम-निष्ठा के साथ स्थापित किया गया था।  सुबह और शाम मन्दिर में होने वाले आरती से लोगों को सुखद अनुभूति होती है।
वहीं मन्दिर के रखरखाव में मुख्य यजमान अधिवक्ता अमित कुमार अपना सराहनीय योगदान देते रहते हैं। मंदिर की बाहरी बनावट और आकर्षक कलाकारी को लेकर भगवान के दर्शन हेतु रोजाना मंदिर परिसर में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है। ऐसा माना जाता है कि श्रद्धापूर्वक मन्दिर में भगवान का ध्यान करने से सर्वमनोकामना सिद्धि का फल प्राप्त होता है।

Post Top Ad -