अलीगंज : आशा कार्यकर्ताओं को दी गयी सर्वे करने की ट्रेनिंग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 19 अक्टूबर 2019

अलीगंज : आशा कार्यकर्ताओं को दी गयी सर्वे करने की ट्रेनिंग

अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आशा प्रबंधक संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए आशा प्रबंधक ने कहा कि सभी आशा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर 0-5 वर्ष के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, अयोग्य दंपत्तियों की सर्वे करेंगे। सर्वे के लिए सभी आशा को स्वास्थ्य विभाग द्वारा रजिस्टर भी उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि सर्वे का कार्य समय से करेंगे। जो आशा समय से सर्वे का कार्य नही करेंगी उनके खिलाफ चयन मुक्त के लिए सिविल सर्जन को रिपोर्ट कर दिया जाएगा। डॉ. नोमानी ने बैठक में मिजिल्स व निमोनिया सहित अन्य बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारियां दी। मौके पर बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद थी।

Post Top Ad -