【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा / धनन्जय कुमार 'आमोद】 :-
प्रखंड तथा पंचायत शिक्षक (2019-20) नियोजन को लेकर अब तक प्रखंड मुख्यालय के प्रखंड संसाधन केन्द्र में 787 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इसमे कक्षा 1-5 के लिए 282 आवेदन तथा कक्षा 6से 8 के लिए 505 आवेदन प्राप्त किये गए हैं। (282+505 = 787)
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए गिद्धौर प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्णन ने बताया कि नियोजन में विषय तथा कोटि का खास ख्याल रखा जा रहा है। पंचायत एवं प्रखंड नियोजन इकाई को बिल्कुल पारदर्शिता के साथ काम करने के लिए निर्देश भी दिया गया है। इस नियोजन प्रक्रिया में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पंचायत सचिव क्षेत्र के मुखिया सहित सभी जिम्मेदार लोगों की आवश्यक बैठक कराई गई थी।
बीडीओ श्री कृष्णन ने विभाग द्वारा बताए संशोधित नियमों का पालन बिल्कुल पारदर्शिता के साथ किये जाने की भी बात कही। उन्होंने नियोजन इकाई द्वारा पूर्व में किए गए कार्यो का हवाला देते बताया कि संस्था से प्रमाणित आवेदक के प्रमाण पत्रों की समीक्षा करके ही इस प्रक्रिया को आगे बढ़ा जाएगा। इस क्रम में पारदर्शिता को प्राथमिकता में रखा जाएगा।