सोनो (न्यूज़ डेस्क) Edited by- Abhishek. :-
सोनो पुलिस ने बीती रात्रि को फरार चल रहे लाल वारंटी को विभिन्न जगहों से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
ये हैं वारंटी :-
सोनो थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों में फरार चल रहे अभियुक्त को सोनो पुलिस ने दबोच लिया है।
1). सीताराम शर्मा, उम्र 65 वर्ष, पिता -बाबूलाल शर्मा, ग्राम- मोहगांय
2). जयप्रकाश यादव, उम्र 45 वर्ष, पिता- बैजनाथ यादव, ग्राम- कटिहारी
3). अरविंद सिंह, उम्र- 42 वर्ष, पिता- अखिलेश्वर सिंह,ग्राम- तेरुखा (लाल वारंटी)
4). भरत पासवान, उम्र- 65 वर्ष, पिता - हारो उर्फ हर नारायण पासवान, ग्राम -पैरा मटिहाना
5). गोपाल तुरी, उम्र -50 वर्ष, पिता- जगदीश तुरी, ग्राम -बाराटांड
6). त्रिभुवन तुरी, उम्र- 60 वर्ष, पिता- स्वर्गीय लाठो तुरी, ग्राम- बाराटांड
7). गुल्ली तूरी, उम्र -50 वर्ष, पिता - लाठो तुरी ग्राम बाराटांड
उक्त सभी अभियुक्तों को उसके घर से रात्रि छापामारी के दौरान थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व अमरेंद्र सिंह के साथ एएसआई राम प्रकाश राम, एएसआई मोहम्मद तय्यब और एएसआई रामाशीष यादव के साथ बीएमपी और सैफ के जवान सक्रिय रहे।
उक्त जवानों के द्वारा वारंटी को थाने लाकर प्रक्रिया पूरा कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस बाबत थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि यह सभी व्यक्ति बहुत दिनों से विभिन्न काडों के अभियुक्त थे, जो फरार चल रहे थे।
कोर्ट आदेश के आधार पर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि लगातार छह घंटे छापामारी के बाद इन 7 वारंटी को गिरफ्तार किया गया।

Input - (मदन शर्मा, सोनो)