झाझा : विद्यालय प्रभारी पर लगा विकास राशि गबन करने का आरोप - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 27 सितंबर 2019

झाझा : विद्यालय प्रभारी पर लगा विकास राशि गबन करने का आरोप

झाझा : शक्ति प्रसाद शर्मा[Edited by: Sushant]
प्रखंड अंतर्गत बलियो के उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रभारी अर्जुन चौधरी पर विद्यालय पर खर्च किये जाने वाले विकास राशि को गबन करने का बेहद संगीन आरोप ग्रामीणो द्वारा लगाया गया है। इस मामले को लेकर गांव के शौकत खान ने बताया कि विद्यालय के रख-रखाव की राशि राज्य सरकार द्वारा प्रेषित किया गया। कुल 75 हजार रुपये की राशि सरकार द्वारा भेजी गई। लेकिन विद्यालय के प्राचार्य मनमाने तरीके से इस बड़ी राशि का गबन कर छात्र-छात्रो के साथ धोखाधड़ी का काम कर रहे हैं।
ग्रामीणो का कहना है कि अगर इसी तरह विद्यालय चलता रहा तो वह दिन दूर नही जब विद्यालय के सूरत और सौन्दर्यता को बड़ा ग्रहण लग जाऐगा। ग्रामीणो की माने तो विद्यालय के रूम का दरवाजा टूटा पड़ा हुआ है और खिड़की भी नही लगी हुई है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से यहां किसी भी तरह की कोई आपत्तिजनक घटना घट सकती है। अगर हमारी बातो को नजरअंदाज किया गया तो हमलोग इसकी जानकारी सीधे तौर पर जिलाधिकारी को देगें।
ग्रामीण केदार यादव ने gidhaur.com को जानकारी देते हुए कहा कि मैने अपने स्तर से प्रभारी को कई बार इस बारे में कहा है कि विद्यालय की जो राशि आई है उसे आप अविलंब विद्यालय विकास के लिए खर्च करे, जिससे स्कूल की पढ़ाई और गरिमा दोनो बरकरार बनी रहे। लेकिन फिर भी प्राचार्य के द्वारा कोई सुनवाई नही की गई है। यह एक गैर जिम्मेदार व्यक्ति के पहचान को दर्शाता है। हम सभी ग्रामीण इस मुद्दे को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर समाजिक स्तर के प्रभुत्व लोगो तक अपनी बात रखने का प्रयास करेंगे और जरूरत पड़ी तो सैकड़ो नही बल्कि हजारो की संख्या मे हम सभी ग्रामीण एकजुट होकर कर आन्दोलन का भी रास्ता अपनाने का काम करेगें। मौके पर नव युवक संघ के अमित कुमार,गौरव सिंह राठौड़, विक्की,चंदन कुमार,उमेश शर्मा,बबलू आदि युवा उपस्थित थे

Post Top Ad -