सोनो : जन समस्याओं को लेकर जनता से रूबरू हुए पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 13 सितंबर 2019

सोनो : जन समस्याओं को लेकर जनता से रूबरू हुए पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह

सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-
शुक्रवार को प्रखंड के पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह ने अपने कार्यकता कुजो मिंया के पौत्र के जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे। जन्मोत्सव कार्यक्रम के बाद ढोढ़री गांव के ग्रामीणों से जनसमस्याओं को लेकर रूबरू हुए। 


पूर्व विधायक व जदयू नेता सुमित कुमार सिंह ने कहा कि उनके हर सुख दुख के भाई हैं। ग्रामीणों की समस्याओं एक एक करके लोगों से सुने और निष्पादित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं या अन्य कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में ही रहते हैं। कार्यकताओं की मनोबल हमेशा बना रहे। चुनाव में पराजय की कोई अफशोस नहीं है परंतु जिन्हें लोग जिताकर भेजे हैं उन्हें क्षेत्र की जनता व विकास के प्रति हमेशा तत्पर रहकर समस्याओं की निष्पादित करना चाहिए। आज क्षेत्र में सिर्फ उनके द्वारा किये गए विकास कार्य झलकता है। चकाई को चंडीगढ़ बनाने के सपने भी सकार होगें। मुस्लिम समुदाय से मेरे तीन पीढ़ियों से लगाव रहा है और उनके हर समस्याओं मे साथ रहकर निदान करते हैं।


 इस अवसर पर प्रभु राम, चन्द्रशेखर सिंह, जदयू मिडिया सेल प्रभारी विशाल कुमार सिंह, पूर्व मुखिया उमेश दास, खुर्शीद आलम, पूर्व प्रमुख आलमगीर अंसारी, शंभू दास, पूर्व मुखिया सुधीर कुमार सिंह, मो.नौसाद अंसारी, मो. क्यूम अंसारी, मो०सलीम अंसारी, प्रकाश मंडल, लखनकियारी पंचायत के पूर्व मुखिया संजय सिंह ,असलम अंसारी, मो०शमीम अंसारी, मिथलेश कुमार सिंह, महेश्वर सिंह, कौशल किशोर, आदि लोग उपस्थित थे।

Input - (मदन शर्मा,सोनो)

Post Top Ad -