गिद्धौर के दो निजी विद्यालयों को पटना में मिलेगा सम्मान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शुक्रवार, 13 सितंबर 2019

गिद्धौर के दो निजी विद्यालयों को पटना में मिलेगा सम्मान

【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

शिक्षा के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिलेभर के 150 शिक्षकों को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सम्मानित किया जाएगा।


मिली जानकारी अनुसार, एसोसिएशन द्वारा पटना के गांधी मैदान स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में 15 सितम्बर को 9वां शिक्षक सम्मान सामोरह का आयोजन किया जाएगा। समारोह का उद्घाटन बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन वर्मा तथा सूचना-जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से करेंगे।
समारोह में गिद्धौर प्रखंड से 2 विद्यालय मुख्य रूप से भाग ले रहे हैं। जिसमें गिद्धौर सेन्ट्रल स्कूल एवं विनोबा भावे पब्लिक स्कूल शामिल हैं। संघ से जुड़े विद्यालयों के निदेशकों के अलावे शिक्षाविद व गणमान्यों की भी  उपस्थिति रहेगी।
इधर, संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण की मानें तो, प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शिक्षकों के हौसला अफजाई के लिए सम्मानित करने के अलावा कई सकारात्मक कार्य कर रही है। समारोह को लेकर संघ के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के शिक्षकों का आंकलन कर सूची तैयार की जा रही है।

Responsive Advertisement