जमुई : घर की छत पर जैविक खेती कर नजीर पेश कर रहे हैं रामाशीष सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 12 सितंबर 2019

जमुई : घर की छत पर जैविक खेती कर नजीर पेश कर रहे हैं रामाशीष सिंह


जमुई (न्यूज़ डेस्क) | अभिषेक निराला :-

पर्यावरण संरक्षण को लेकर जमुई जिले से एक अनुपम तस्वीर उभर सामने आई है। जहां एक किसान अपने तीन मंजिले मकान की छत पर जैविक खेती कर लोगों के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं।


इस पद्धति से पर्यावरण-जल संरक्षण तथा प्रदूषण नियंत्रण को लेकर अपना अथक योगदान दे रहे महिसौड़ी मुहल्ले के वार्ड नं-11 निवासी 65 वर्षीय किसान रामाशीष सिंह कहते हैं कि धीरे-धीरे ही लोग जागरूक होकर इस पद्धति को अपनाते हैं, तो कहीं न कहीं जल, जीवन और हरियाली अभियान को गति मिल सकेगी।


 वे कहते हैं कि बाजार से अब महंगी और रासायनिक युक्त सब्जी लाने की आवश्यकता नही पड़ती। यदि बूढ़े बुजुर्ग अपने घर के छत पर इसी तरह जैविक खेती करें तो सब्जी और स्वच्छ हवा मिल सकेगी। इस पहल से पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी समाज में एक सकारात्मक संदेश व्याप्त हो सकेगा।

Post Top Ad -