अलीगंज : समीक्षा बैठक कर लोजपा ने किया संगठन विस्तार पर कार्यकर्ता से चर्चा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

गुरुवार, 12 सितंबर 2019

अलीगंज : समीक्षा बैठक कर लोजपा ने किया संगठन विस्तार पर कार्यकर्ता से चर्चा

अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :-
प्रखंड के +2 हाईस्कूल सोनखार में लोजपा कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जबकि मंच का संचालन लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव बाई पी सुमन ने किया।


 समीक्षा बैठक में लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं सिकंदरा विधानसभा प्रभारी हर्ष वरदधन ने कहा कि जमुई के लोकप्रिय सांसद चिराग पासवान अपने जमुई लोकसभा में चौमुखी विकास कर देश मे नं. 1 करने के जुगत में जी जान से लगे हैं। उन्होंने कहा कि यह मुकाम हासिल करने के लिए पार्टी संगठन की मजबूती जरूरी है। विधानसभा प्रभारी ने कहा कि संगठन मजबूती के लिए बुथ स्तर से तैयार कर प्रखंड से एक उपाध्यक्ष, दो महासचिव,तीन सचिव भी जिले में नियुक्त किये जाएंगे, और हर प्रखंड से एक सांसद प्रतिनिधि की भी नियुक्ति की जाएगी।


  बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुभाष पासवान ने कहा कि संगठन मजबूती के लिए कार्यकर्ता जरूरी है। इसलिए बुथ स्तर से इसकी तैयारी शुरू कर दिया गया है। प्रदेश महासचिव सह दलित सेना के जिला अध्यक्ष रविशंकर पासवान ने कहा कि संगठन मजबूती ही बैठक का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में संगठन मजबूती पर विस्तृत चर्चा किया गया। बैठक समापन के बाद धन्यवाद ज्ञापन रविन्द्र सिंह ने किया। मौके पर शौण्डिक पंचायत समिति सचिव मुकेश कुमार, सतीश शर्मा, मनोज कुशवाहा, युवा नेता वेद प्रकाश,रामबालक सिंह, महेंद्र सिंह, ललन सिंह, बखोरी पासवान, रविन्द्र महतो, सहित सभी पंचायत अध्यक्ष व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Responsive Advertisement