झाझा : मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 25 सितंबर 2019

झाझा : मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह

झाझा [शक्ति प्रसाद शर्मा] :
नगर के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी को अपने खून से सिंचने वाले महान विभूति पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती समारोह सह समर्पण दिवस भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश सिंह जी की अध्यक्षता में मनायी गयी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा युवा नेता भैयालाल माथुरी ने कहा कि अंत्योदय के विचार और सोच को साकार करनेवाले एकात्मक मानववाद के प्रणेता एवं अंतिम पायदान पर लोगों को मुख्य धारा से जोड़ने की सोच रखनेवाले महापुरुष को शत-शत नमन करते है। वहीं भाजपा अतिपिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष सिंटू कुमार साव ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महापुरूष थे जो जात-पात और वंश वाद से उपर थे। वो एकात्मत मानववाद के प्रवर्तको में शामिल थे। उनके अंदर वसुधैव कुटुम्बकम की भावना थी।  उनके द्वारा गरीबो के उत्थान के लिए अंत्योदय की परिकल्पना को आज भारतीय जनता पार्टी साकार कर रही है।
इस मौके पर भाजपा नेता जाफरुल अंसारी भाजपा नगर महामंत्री दिलीप झा नगर उपाध्यक्ष दीपक मोदी भाजपा के पंकज माथुरी, इकबाल खान, कन्हैया माथुरी, लल्लू, सुभाष कुमार यादव, नागेंद्र, गीता देवी, पूजा देवी एवं दर्जनों संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Top Ad -