सोनो : पंडित दीनदयाल की जयंती के अवसर पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 25 सितंबर 2019

सोनो : पंडित दीनदयाल की जयंती के अवसर पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान

(इनपुट : मदन शर्मा)[Edited by: Sushant] :
सोनो : बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा ने स्वच्छता अभियान चलाया है। प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित संविधान निर्माता बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की आदम कद प्रतिमा के आसपास साफ सफाई करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह ने संविधान निर्माता भीम राव अम्बेडकर की आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष भाष्कर सिंह कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक प्रखर वक्ता, कुशल संगठनकर्ता एवं जनसंघ के संस्थापक थे। पार्टी को सींचने मे उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमारे प्ररेणा स्रोत है। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगाकुल मे प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। वह नितांत सरल और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। राजनीति के अलावे साहित्य मे विशेष रुचि रखते थे।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रियरंजन सिन्हा, महामंत्री कार्तिक वर्मा, भाजपा चुनाव प्रभारी अरुण कुशवाहा ,पूर्व पंचायत समिति सह भाजपा नेता अशोक तमोली, शिक्षाविद कामदेव सिंह, लोजपा नेता रूस्तम अंसारी, चंदन कुमार सिंह, लखनकियारी के पूर्व मुखिया संजय सिंह, सुनील तिवारी, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, एवं एनडीए के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post Top Ad -