【न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-
लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान ने जिला पदाधिकारी जमुई, सचिव जिला विकास समन्वय और अनुश्रवण समिति (दिशा) को लेकर पत्राचार के माध्यम से आग्रह किया गया था कि 13 सितंबर 2019 को जमुई में 'दिशा' की बैठक निर्धारित की गई है। उसमें नए मार्गदर्शिका के अनुसार, बैठक हेतु एक-एक सदस्य एनजीओ अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति एवं महिला को सांसद महोदय के स्तर से नामित किया जाना है।
जिला पदाधिकारी जमुई के पत्र के आलोक में निर्धारित जिला विकास समन्वय और अनुश्रवण समिति जमुई के 13 सितंबर 2019 को आहूत बैठक हेतु सांसद चिराग में सदस्यों को नामित किया है। इन सदस्यों में श्रीमती आर्य महिला वर्ग से, सुभाष चंद्र बोस अनुसूचित जाति वर्ग से, गुलाब मांझी अनुसूचित जनजाति वर्ग से, तथा दीपक कुमार शर्मा को एनजीओ वर्ग से नामित किया गया है।
उक्त आशय की जानकारी प्रदेश प्रवक्ता अशरफ अंसारी ने दी।