जमुई : छात्र और ग्रामीणों के सहयोग से होगा ABVP प्रखंड कार्यालय का निर्माण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 24 सितंबर 2019

जमुई : छात्र और ग्रामीणों के सहयोग से होगा ABVP प्रखंड कार्यालय का निर्माण

[gidhaur.com | न्यूज़ डेस्क] :-
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले ग्रामीणों एवं युवाओं के द्वारा करनवादा गांव में कार्यालय निर्माण को लेकर एक विशेष बैठक रखा गया। इस बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता अमित कुमार मोदी कर रहे थे।


ABVP छात्रा प्रमुख गीता कुमारी और ग्रामीणों ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विगत कई सालों से लगातार प्रखंड में सामाजिक एवं शिक्षा के क्षेत्र कई नेक काम कर रहे हैं। जैसे सामाजिक तौर पर बिजली आंदोलन नो एंट्री आंदोलन एवं सड़क मार्ग को सही करने में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का बहुत बड़ा योगदान रहा है। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृत्ति , पोशाक तो कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़े पैमाने पर छात्र आंदोलन के जरिए स्कूलों और कॉलेज सबक सिखाने का कार्य भी किया है।
पवन राम ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रचनात्मक कार्य के जरिए युवाओं में परिवर्तन आ रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव और सामाजिक क्षेत्र में समरसता का भावना जग रहा है। वही कार्यालय नहीं होने के कारण समाज एवं राष्ट्र हित में हो रहे कई गतिविधियों पर नजर नहीं रखी जा सकती ऐसी स्थिति में अपने ऊर्जा शक्ति को बरकरार रखने के लिए खैरा प्रखंड में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यालय होना अति आवश्यक है। इसलिए हम सभी युवा और ग्रामीण शारीरिक मानसिक और आर्थिक रूप से कार्यालय बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।


वही इस कार्यक्रम में ममता देवी, सुनीता कुमारी, रेखा कुमारी,बबीता भारती, सुषमा कुमारी, मीरा देवी, बसंती देवी, नीरज कुमार, आकाश कुमार, राहुल कुमार, शांतनु कुमार, राजेश कुमार, मोहन कुमार, भुवनेश्वर लाल, सत्यनारायण तांती , संजय यादव, मनोज यादव, सोहन सिंह, राकेश कुमार, मिथिलेश पासवान, वासुदेव मोदी, राकेश कुमार, प्रभात कुमार, राजीव रावत, मुकेश महतो , भानु कुमार, अभिषेक कुमार, रोबिन कुमार, मुकेश कुमार, लाखों पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Post Top Ad -